HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : मकान की छत से 20 फीट नीचे जा गिरा...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : मकान की छत से 20 फीट नीचे जा गिरा व्यापारी, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
  • व्यापार मंडल ने जताया शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां हुई एक अत्यंत दु:खद घटना में खजांची बाजार में नव निर्मित मकान में तराई कर रहे एक व्यापारी की छत से गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सुबह 08 बजे की है।

जानकारी के अनुसार यहां खजांची बाजार में व्यापारी अकरम खान 42 साल की घड़ी की दुकान है। बाजार में ही उनका नव निर्मित मकान है। जहां वह तराई हेतु पानी डाल रहे थे। सुबह करीब 8 बजे अचानक अकरम खान का पांव फिसल गया और वह 20 फीट नीचे बाजार पर गिर गए। आस—पास मौजूद लोग व परिजन उन्हें यहां स्थानीय अस्पताल लेकर गये। जहां से हालत गम्भीर होने के चलते उन्हें सुशील तिवारी, अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आज शुक्रवार शाम सुशीला तिवारी में उनका निधन हो गया। चिकित्सकों के अनुसार मौत का कारण ब्रेन हेम्रेज है। उनके सर पर गम्भीर चोट लगी थी।

इधर घटना के बाद से पूरे बाजार में शोक की लहर है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि अखरम खान के सर पर गम्भीर चोट लगी थी। उनको जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। व्यापारी के पार्थिव शरीर को कल शनिवार 11 दिसंबर को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments