HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: नुमाइशखेत में 40 व्यापारियों को दुकानें आवंटित करने से भड़का...

Bageshwar Breaking: नुमाइशखेत में 40 व्यापारियों को दुकानें आवंटित करने से भड़का व्यापार मंडल

  • व्यापारियों ने किया पालिका का घेराव, उग्र आंदोलन की धमकी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नुमाइशखेत मैदान बाहर से आए 40 व्यापारियों को दुकानें आवंटित करने पर व्यापार मंडल भड़क गया है। गुरुवार को व्यापारियों ने पालिका का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय व्यापारियों की अनदेखी की गई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारी पालिका धमक गए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने कहा कि बाहर से आने वाले व्यापारियों को नुमाइशखेत मैदान पर दुकानें आवंटित कर दी गई हैं। 40 दुकानों से शुल्क भी पालिका ने लिया होगा। स्थानीय व्यापारियों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। जबकि पालिका को स्थानीय व्यापारी वर्षों से शुल्क आदि दे रहे हैं। पालिका की आय उन पर निर्भर है। पालिका बाहर से आने वाले लोगों को संरक्षण देने का काम कर रही है। पूर्व में भी पालिका ने नगर में दुकानें बनाई और उनका आवंटन भारी भरकम धनराशि में किया गया। जिससे स्थानीय लोगों को लाभ नहीं मिल सका। पालिका की यह नीति चलने नहीं दी जाएगी।

व्यापारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा और रामलीला का आयोजन नुमाइशखेत पर होता है। स्थानीय व्यापारी इसके लिए तैयारी करते हैं। लेकिन इस बार पालिका उन्हें ठेंगा दिखाने का काम कर रही है। उन्होंने स्थानीय फड़ व्यापरियों को प्राथमिकता देने की मांग की। इस दौरान भूपेंद्र जोशी, बबलू, शेर सिंह बिष्ट, गोविंद जगाती, हरीश सोनी, रमेश दानू, पुष्कर सिंह, नितेश कुमार वर्मा, हेम जोशी, सुनील वर्मा, दयाल पांडे, हरीश रावल, हेमु जोशी, आशा देवी, इंदु चौधरी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments