HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : खाई में जा गिरी ट्रैक्टर ट्राली, एक की मौत,...

बिग ब्रेकिंग : खाई में जा गिरी ट्रैक्टर ट्राली, एक की मौत, चालक गंभीर

घायल का सुशीला तिवारी में चल रहा उपचार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/हल्द्वानी। जैंती के पास देर शाम एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को एक ट्रेक्टर ट्राली चेसिस नंबर MBNAU52AILTL16451 शाम 7.30 बजे बिरखम जैंती के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस ट्राली को दीवान सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बारा कोट चौकी जैंती थाना लमगड़ा चला रहा था तथा गोपाल राम पुत्र बची राम निवासी दाड़ीमी चौकी जैंती थाना लमगड़ा सवार था। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटे आई तथा उपचार हेतु हल्द्वानी रेफर किया गया था।

रास्ते में गोपाल राम की ज्यादा हालत खराब होने पर सीएचसी पदमपुरी में भर्ती कराया गया, जिसकी उपचार के पश्चात मृत्यु हो गई। वहीं, चालक दीवान सिंह का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments