HomeAccidentनैनीताल घूमकर हंसी खुशी वापस लौट रहे थे पर्यटक, हादसे में महिला...

नैनीताल घूमकर हंसी खुशी वापस लौट रहे थे पर्यटक, हादसे में महिला की मौत, 6 घायल

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट। नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे पर्यटकों की कार कालाढूंगी से पांच किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए है।

हंसी खुशी वापस लौट रहे थे पर्यटक, हादसे में महिला की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर प्रिया बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि 6 अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

महिला की मौत, 6 अन्य घायल

पुलिस के मुताबिक तुगलगाबाद, थाना गोविंदपुरी, कालकाजी नई दिल्ली निवासी 40 वर्षीय अफरोज अपनी 35 वर्षीय पत्नी आसिफा, बच्चे शमायरा, अमान, महक, लयबा, 40 वर्षीय शबाना पत्नी नाजिम नैनीताल घूमकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। तभी शाम छह बजे के करीब कालाढूंगी से पांच किलोमीटर पहले उनकी स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

खाई से घायलों की चीख सुनकर मार्ग से गुजर रहे वाहन वहां रुके। घटना की सूचना पर पुलिस व आपात सेवा 108 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों का कालाढूंगी अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान 40 वर्षीय शबाना पत्नी नाजिम की मौत हो गई। अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।

Big Breaking Almora : सुयाल नदी में दो युवकों की डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments