HomeUncategorizedलाभार्थियों को कुल 11.55 लाख के ऋण स्वीकृत, योजनाओं की दी जानकारी

लाभार्थियों को कुल 11.55 लाख के ऋण स्वीकृत, योजनाओं की दी जानकारी

ADVERTISEMENTS

✒️ उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा जागेश्वर द्वारा आयोजित ऋण वितरण कैंप

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला/अल्मोड़ा

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा जागेश्वर द्वारा आयोजित ऋण वितरण कैंप में कुल 11 लाख 55 हजार के ऋण स्वीकृत किए गए। शाखा प्रबंधक अनूप सिंह भंडारी द्वारा ग्राहकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना तथा विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा जागेश्वर द्वारा आयोजित इस ऋण वितरण कैंप में स्वरोजगार, एनआरएलएम, डेरी, केसीसी तथा कमर्शियल वाहन के 11,55,000 के ऋण स्वीकृत किए गए। जिसमें लक्ष्य स्वयं सहायता समूह, जय लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह तथा डेयरी केसीसी व अन्य ऋण वितरण किए गए। इस मौके पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ग्राहकों तक कैसे पहुंचे इस बारे में भी बताया गया।

शाखा प्रबंधक अनूप सिंह भंडारी द्वारा ग्राहकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना तथा विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। कैम्प में कार्यालय सहायक करण कुमार, पंकज कुमार, भैरव दत्त पांडे, हरीश भट्ट, तारा देवी, गंगा देवी, मुन्नी देवी, राधा देवी, भागीरथी देवी, गीता देवी, शांति देवी, धनुली देवी, गीता भट्ट, कविता भट्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments