HomeNationalसर्दी का सितम : हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से 24 घंटे...

सर्दी का सितम : हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से 24 घंटे में 25 मौतें

कानपुर| उत्तर प्रदेश के कानपुर से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही हैं, यहां कड़ाके की सर्दी का आलम इसकदर हैं कि 24 घंटे में केवल दो सरकारी अस्पतालों में 25 लोगों की जान हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से चली गई। सभी अस्पतालों में मरीजों की पूरे दिन भीड़ लगी रही। हैलट, उर्सला और कार्डियोलाजी की OPD में मरीजों की संख्या अधिक रही। यहां रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच रहा हैं।

कानपुर के हृदय रोग संस्थान (LPS Heart Disease Center) के कार्डियोलॉजी विभाग ने कल (गुरुवार) का आंकड़ा जारी किया है, जिसमें 23 लोगों की हृदय संबंधित बीमारियों के चलते मौत की बात कही गई है। वहीं, ब्रेन स्ट्रोक से भी 2 मरीजों की मौत होने की बात सामने आई है। इस तरह कानपुर में गुरुवार को 25 लोगों ने सर्दी के सितम से अपनी जान गंवा दी है।

एक दिन में आ रहे 700 से ज्यादा मरीज

लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा ने बताया कि हृदय रोग से पीड़ित 723 मरीज आए। इनमें 41 मरीजों को भर्ती किया गया। 15 मरीजों की अस्पताल पहुंचने से पहले हो मौत गई। वहीं, सात मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी ओर, हैलट अस्पताल में लाई गईं उन्नाव की 65 वर्षीय संध्या, कल्याणपुर की 74 वर्षीय रजोल व कन्नौज के 70 वर्षीय जाकिर की मौत ब्रेन स्ट्रोक के कारण हो गई।

डॉक्टर बोले- पानी पीते रहें

डॉक्टर की सलाह है कि गलन की स्थितियों में ठंडे पानी से बचाव करें। शरीर को पूरी तरह ढक कर निकलें। हाथ-पांव तापते रहें। बिना वजह के घरों से न निकलें। गुनगुने पानी से नहाएं। पानी जरूर पीते रहें। तेज हवा चलने के दौरान छोटे बच्चों को धूप में खुला न छोड़ें।

शुक्रवार की सुबह भी पारा 6 डिग्री

गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस हो गया जो बुधवार के मुकाबले 2 डिग्री अधिक रहा। इसके बावजूद यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। इसी तरह रात का न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 8-10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। विशेष बात यह रही कि रात भर हवा की दिशा उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी के बीच बदलती रही। शुक्रवार की सुबह भी 6 डिग्री तक पारा बना हुआ है।

डार्क येलो अलर्ट जारी

सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक हवा की दिशा में बदलाव से घना कोहरा छाने की संभावना बढ़ गई है। आईएमडी ने शुक्रवार के लिए भी डार्क यलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल 7 जनवरी तक कोल्ड डे कंडीशन रहने की संभावना है।

उत्तराखंड बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments