HomeBreaking Newsचौकी इंचार्ज ने की वाहनों में ओवरलोडिंग, शराबखोरी पर सख्त कार्रवाई, तबातोड़...

चौकी इंचार्ज ने की वाहनों में ओवरलोडिंग, शराबखोरी पर सख्त कार्रवाई, तबातोड़ चालान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों तथा एनएच पर स्थित होटल—ढ़ाबों में शराब पीने—पिलाने वालों की क्वारब पुलिस ने आज ख़बर लेते हुए जुर्माना वसूला तथा सख्त हिदायत दी।

क्वारब चौकी इंचार्ज गोविंद टम्टा द्वारा आज सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निर्धारित से अधिक सवारी बैठाने पर दर्जन भर वाहनों का चालान करते हुए 6 हजार का अर्थदंड वसूला गया। होटल व ढाबों में शराब पीने—पिलाने पर 500 रूपये जुर्माना वसूला। साथ ही मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं करने पर 1,000 का जुर्माना वसूला। इस अभियान में उनके साथ कांस्टेबल आनंद राणा, नंदन भाकुनी, प्रेम कुमार आदि शामिल ​थे।

चौकी इंचार्ज ने कहा कि य​ह अभियान आगे भी चलेगा। होटल—ढाबों में शराब पीने—पिलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही वाहन चालकों को भी सख्त हिदायत दी कि वाहन में निर्धारित से अधिक सवारी कतई नहीं ​बैठायें। यातायात नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments