सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
कल 24 नवंबर, 2021 बृहस्पतिवार को ई श्रम कार्ड बनाए जाने हेतु व्यापार मंडल द्वारा एक कैंप खजांची बाजार, रघुनाथ मंदिर के पास सुबह 11 बजे से लगाया जा रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि 15 हजार से कम आय वाले व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकरण करवाने के इच्छुक लोग अपना आधार कार्ड एवं बैंक पास बुक अवश्य लेकर आएं। यह पंजीकरण प्रधानमंत्री योजना के तहत श्रम विभाग द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों तक यह स्कीम पहुंच सके। साथ ही हर गरीब व्यक्ति इसका लाभ उठा सके। उन्होंने पात्र लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS


