कल 24 नवंबर, 2021 बृहस्पतिवार को ई श्रम कार्ड बनाए जाने हेतु व्यापार मंडल द्वारा एक कैंप खजांची बाजार, रघुनाथ मंदिर के पास सुबह 11 बजे से लगाया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि 15 हजार से कम आय वाले व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकरण करवाने के इच्छुक लोग अपना आधार कार्ड एवं बैंक पास बुक अवश्य लेकर आएं। यह पंजीकरण प्रधानमंत्री योजना के तहत श्रम विभाग द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों तक यह स्कीम पहुंच सके। साथ ही हर गरीब व्यक्ति इसका लाभ उठा सके। उन्होंने पात्र लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।