HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : कल होगा नैनीताल जिले में कोरोना वैक्सीन का ड्राई...

हल्द्वानी न्यूज : कल होगा नैनीताल जिले में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के प्रयासो से जल्द ही मिलने वाली वैक्सीन के टीकाकरण कार्य के लिए प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वैक्सीन के टीकाकरण हेतु शासन के निर्देश पर 8 जनवरी को टीकाकरण कार्य का पूर्वाभ्यास किया जायेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी सविन बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले भर में कोविड-19 वैक्सीन का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) होगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य चिकित्साधिकारी व उपजिलाधिकारियों/आई.आर.टी को निर्देश दिये कि वे वैक्सीन डाई रन हेतु सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें ताकि ड्राई रन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम त्रुटि रहित सम्पन्न हो सके। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में जनपद के 9809 स्वास्थ्य कर्मीयों को टीका लगेगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी सौपी है।

बंसल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में 10 चयनित वैक्सीन टीकाकरण सेन्टर क्रमशः बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, सुशीला तिवारी चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, पाल नर्सिंग कालेज, बृजलाल, बीडी पाण्डे महिला चिकित्सालय नैनीताल, सामुदायिक चिकित्सालय गरमपानी, मोटाहल्दू, बैलपडाव व लालकुआं में होगा ड्राई रन। उन्होंने बताया कि सभी टीकाकरण केन्द्रों हेतु 10 टीमे लगाई जायेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि कोरोना टीकाकरण की मॉक ड्रिल की सभी तैयारिंया पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार की प्रातः 10 बजे से ड्राई रन प्रारम्भ होगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 54 वैक्सीनेशन तैयार किये गये है। एक सेन्टर में पांच स्वास्थ्य कर्मी के साथ एक चिकित्साधिकारी व एक सुपरवाइजर भी तैनात किये जायेंगे। प्रथम चरण में जनपद के 9809 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन सबसे पहले रूद्रपुर स्थित रीजनल वैक्सीन सेन्टर में पहुंचेगी, वही से पूरे मण्डल के सभी जिलों को वितरित होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments