सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। अल्मोड़ा में आज 31 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से इसकी लगातार बढ़ती रफ्तार पर कोई शक नही रहे गया है। आज मिले कोरोना संक्रमितों में धौलादेवी ब्लॉक से 8, रानीखेत 8, भिकियासैंण 4, ताकुला 2, लमगड़ा 1, उत्तरप्रदेश से आए 1 के अलावा 06 अल्मोड़ा लोकल के हैं। जिनमे जाखनदेवी, तल्ला जोशी खोला, पलटन बाजार, चौघानपाटा आदि स्थानों से हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा जनपद में आज तक 3604 हो चुका है। जबकि एक्टिव केस 144 हैं। यहां यह बता दें कि देश—प्रदेश सहित अल्मोड़ा में निरंतर कोरोना संक्रमितों की रफ्तार बढ़ने से चिंताजनक स्थिति पैदा हो रही है। संक्रमण के लगातार बढ़ने के बावजूद अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए आज की तारीख तक कोई आदेश जारी नही किये गये हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




