कोरोना ब्रेकिंग : आज फिर 13 कोरोना पाजिटिवों ने तोड़ा दम, 611 नए मरीज मिले, देखें अपने जिले का हाल

0

देहरादून। प्रदेश में आज फिर कोरोना अपनी गति बढ़ता दिखाई पड़ा। यह अलग बात है कि इससे ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भी भेजा गया। आज प्रदेश में 611 नए मरीज ट्रेस किए गए। जबकि 655 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया। इन आंकड़ों से इतर आज प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या चिंता जनक है। आज सूबे में 13 लोगों ने दम तोड़ा। इस तरह प्रदेश में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का आंकड़ा 87376 तक जा पहुंचा है। जबकि 79341 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा जा चुका है। प्रदेश में अब तक 1439 लोग कोरोना के हाथों जिंदगी की जंग हार चुके हैं। प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों में अभी भी 5512 लोग कोरोना के साथ दो-दो हाथ कर रहे हैं।


ADVERTISEMENTS

आज देहरादून में 237, नैनीताल 101, अल्मोड़ा में 49, उत्तरकाशी में 43, चमोली में 34, यूएस नगर में 30, टिहरी में 22, पिथौरागढ़ में 19, चंपावत में 18, पौड़ी में 15, बागेश्वर में 6 और रुद्रप्रयाग में 2 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जनवरी-फरवरी में नहीं होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं

इसके अलावा आज प्रदेश में कोरोना की वजह से 13 लोगों ने दम तोड़ा, इनमें एम्स ऋषिकेश में 5, कैलाश चिकित्सालय देहरादून में 1, दून मेडिकल कालेज में एक, एसटीएच हल्द्वानी में 4, हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट में 2 लोगों ने दम तोड़ा।

सुबह साढ़े तीन बजे कर रहे थे पार्टी, क्रिकेटी सुरेश रैना और गायक गुरू रंधावा समेत 34 सेलेब्रेटीज गिरफ्तार

खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

ADVERTISEMENTS