HomeUttarakhandAlmoraकोरोना ब्रेकिंग : कोरोना का एक और संडे, 464 नए केस, पांच...

कोरोना ब्रेकिंग : कोरोना का एक और संडे, 464 नए केस, पांच की मौत, 86317 हुई प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या, देखें अपने जिले का हाल

देहरादून। प्रदेश में आज कोरोना के 464 नए केस ट्रेस हुए हैं। जबकि 347 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया। आज प्रदेश में 5 कोरोना ंक्रमितों ने दम भी तोड़ा। इस तरह अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 86317 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 77673 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा जा चुका है। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब प्रदेश में 1413 हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

आज देहरादून में 188, नैनीताल में 73, पिथौरागढ़ में 42, हरिद्वार में 31, अल्मोड़ा में 22, यूएस नगर में 19, चमोली और उत्तरकाशी में 18-18, रूद्रप्रयाग में 16, पौड़ी में 17, टिहरी में 11, चंपावत में 5 और बागेश्वर में 4 कोरोना संक्रमित पाए गए।

आज प्रदेश में पांच लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा। इनमें से एम्स ऋषिकेश में 3, एसटीएच हल्द्वानी में 1 और वेलमेड चिकित्सालय देहरादून में एक मरीज ने दम तोड़ा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments