HomeUttarakhandAlmoraकोरोना ब्रेकिंग : वैक्सीन की कारामात सिर्फ 209 केस, चार की मौत

कोरोना ब्रेकिंग : वैक्सीन की कारामात सिर्फ 209 केस, चार की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना के 209 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 94170 पहुंच गया है। आज चार कोरोना संक्रमितों ने दम भी तोड़ा। आज 289 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 88771 मरीज ठीक हो हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 209 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 97 ,नैनीताल जिले से 45, हरिद्वार से 19, उधमसिंह नगर से 10 ,पौडी से 7, टिहरी से 5, पिथौरागढ़ से 12 ,अल्मोड़ा 6 ,चमोली से 3 बागेश्वर से 2, रुद्रप्रयाग से 1, उत्तरकाशी से 2 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। चंपावत में आज एक भी नया केस सामने नहीं आया। जबकि राज्य में आज 4 मरीजों की मौत हुई।

आज एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कालेज में एक—एक और कैलाश चिकित्सालय देहरादून में दो मरीजों ने दम तोड़ा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments