HomeUttarakhandAlmoraकोरोना ब्रेकिंग : नए केस घटे, लेकिन अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ में तीन मौतें, आज...

कोरोना ब्रेकिंग : नए केस घटे, लेकिन अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ में तीन मौतें, आज अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में नहीं मिला एक भी संक्रमित

देहरादून। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम हुई है। आज 205 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 6 लोगों ने विभिन्न चिकित्सालयों में दम तोड़ा। इस प्रकार कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा प्रदेश में 1489 हो गया है। जबकि कोरोना पॉजिटिव की संख्या 89850 हो गई है। प्रदेश में अब 5511 लोग विभिन्न चिकित्सालयों में अपना उपचार करवा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कई दिनों बाद देहरादून में कोरोना संक्रमण के नए केसों का आंकड़ा 100 से नीचे आया है। देहरादून में आज 83, नैनीताल में 36, यूएस नगर में 17, चंपावत में 13, उत्तरकाशी में 12, पौड़ी में 8, चमोली में 7, बागेश्वर में चार, पिथौरागढ़ में 3, टिहरी में 2 कोरोना संक्रमित मिले है। रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में आज एक भी कोरोना संक्रमित सामने नहीं आया है।

दून मेडिकल कालेज में आज एक, हिमालयन चिकित्सालय जौलीग्रांट में एक, श्रीमंहत इंद्रेश चिकित्सालय में एक, जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में एक, जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में दो कोरोना संक्रमितों ने आखिरी सांस ली।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments