HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज : कोटाबाग में समूह की महिलाओं को मदद करेंगे -...

कालाढूंगी न्यूज : कोटाबाग में समूह की महिलाओं को मदद करेंगे – गजराज

ADVERTISEMENTS

कालाढूंगी। कोटाबाग में रविवार को प्रदेश मंडी समिति अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने कोटाबाग में आंवलाकोट व पवलगढ़ गाँव में जाकर समूह की महिलाओं से बातचीत की। और उन्होंने महिलाओं से उनके द्वारा होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी समूह की महिलाओं को उनके द्वारा बनाए गए सामानों के लिए मदद करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत अभियान को बनाने के लिए हम सब को मिलकर काम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा की वह अपने स्तर से हर समूह की महिलाओं को मदद करेंगे व उनके द्वारा बनाई हुई वस्तुओं को बाजार में बेचने के लिए भी जनता से सहयोग मांगेंगे, समूह की महिलाओं में ग्राम संगठन अध्यक्ष चम्पा छिमवाल, कविता फुलारा, आशा जोशी, लीला रावत,पुष्पा फुलारा,ममता ढोडियाल, डॉली बिष्ठ व शांति फुलारा उपस्थित रहे।

रामनगर ब्रेकिंग : ट्रैक्टर-मार्शल की भिड़ंत ट्रैक्टर के हुए 2 टुकड़े

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments