HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : गौला में खेल रहे बच्चे को टिप्पर ने कुचला,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : गौला में खेल रहे बच्चे को टिप्पर ने कुचला, दर्दनाक मौत, बस्तीवासियों ने तोड़ा टिप्पर, पुलिस ने किया बामुश्किल शांत

हल्द्वानी। राजपुरा में बस्ती में रहने वाले एक बच्चे को गौला नदी में टिप्पर ने कुचल दिया। आठ वर्षीय इस बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए बस्तीवासियों ने टिप्पर पर पथराव भी कर दिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया और बस्तीवासियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए टिप्पर को कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTSAd


ब्रेकिंग हल्द्वानी : रानीबाग का पुल बंद,एक छोर पर दर्द से तड़पती गर्भवती—दूसरे छोर पर 108, टैंपु में ही दिया महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म
मिली जानकारी के अनुसार ढोलक बस्ती के बच्चों की एक टोली गौला में खेल रही थी। इस बीच पीछे की ओर को बैक हो रहे एक टिप्पर के पिछले टायरों की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर को रूकवा तो दिया गया लेकिन तब तक बच्चे की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया डंपर पर पथराव भी किया गया मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में लिया फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments