HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : विश्वनाथ घाट में 5 लाख खर्च कर बनेगा टिन शेड,...

अल्मोड़ा : विश्वनाथ घाट में 5 लाख खर्च कर बनेगा टिन शेड, पालिकाध्यक्ष का था विशेष अनुरोध

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट ने क्षेत्रीय जनता की मांग व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के अनुरोध पर विश्वनाथ श्मशान घाट पर शवदाह हेतु रखी जाने वाले लकड़ियों के लिए एक बड़ा टिन शेड बनाये जाने हेतु जिला पंचायत से 5 लाख रूपये देने की घोषणा की है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा है कि जिला पंचायत के राज्य वित्त आयोग से स्वीकृत उक्त धनराशि का भुगतान जिला पंचायत द्वारा दो किश्तों में क्रमश ढ़ाई-ढ़ाई लाख में किया जायेगा। उन्होंने वहां विश्वनाथ श्मशान में टिन शैड बनने से लकड़ी की सुरक्षा के साथ ही बरसात के दिनों में मृतकों के शव दाह संस्कार में कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इधर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने विश्वनाथ घाट में शव दाह हेतु लकड़ी रखने के लिए बड़े टिन शैड के निर्माण हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट द्वारा 5 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने पर उनका आभार व्यक्त किया है तथा कहा है कि टिन शैड निर्माण से जहां लकड़ी की सुरक्षा होगी। वहीं बरसात से शवदाह हेतु लोगों को गीली लकड़ी की समस्या से निजात मिलेगी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि गत दिवस पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में पालिका बोर्ड की बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें वर्ष 2020—2021 का बजट स्वीकृति हेतु सदन में प्रस्तुत किया गया, जो सदन द्वारा सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया। विश्नाथ घाट अल्मोड़ा में शवदाय हेतु रखी जाने वाली लकड़ियों के लिए एक बड़ा टिन शैड बनाये जाने हेतु प्रस्ताव पालिका बैठक में स्वीकृति हेतु रखा गया, जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments