ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में कोरोना धमाका, नैनीताल में 5, उधमसिंह नगर में एक और पौड़ी में एक केस पाजिटिव

0
बिग ब्रेकिंग : जिला अस्पताल में चोरों ने लगा दी सेंध, हड़कंप
बिग ब्रेकिंग : जिला अस्पताल में चोरों ने लगा दी सेंध, हड़कंप

देहरादून। संक्रमितों का शतक जड़ने के बाद आज कोरोना ने अपनी रफ्तर तेज कर दी है। अभी अभी मिले स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार सात नए कोरोना पाजिटिव केस सामने आए है। इनमें सबसे ज्यादा नैनीताल में पांच, उधम सिंह नगर में एक और पौड़ी गढ़वाल जनपद में एक केस सामने आया है।


ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News
whatsapp group join
Click Now

नैनीताल के बीडी पांडे हास्पिटल से भेजे गए इन सभी पांच सेंपलों की जांच एसटीएच हल्द्वानी के वायरोलौजी लैब ने की है। सभी प्रवासी उत्तराखंडी हैं। आज पाजिटिव आए पांच केसों में 31, 50 और 21 साल की महिलाएं हैं तो 11 साल का एक बच्चा और 19 साल का एक नवयुवक भी शामिल है।

whatsapp group join

उधम सिंह नगर में 46 साल के एक व्यक्ति को कोरोना पाजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति मुंबई से उधमसिंह नगर आया था। उधर पौड़ी जनपद में गरुग्राम ये पहुंचे 25 साल के एक युवक को कोरोना पाजिटिव पाया गया है। इस तरह अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 111 हो गई है।

ADVERTISEMENTS