HomeInternationalअमेरिका में TikTok बंद, 2020 से भारत में बंद है ये एप

अमेरिका में TikTok बंद, 2020 से भारत में बंद है ये एप

ADVERTISEMENTS

TikTok Closed in America | TikTok ने अमेरिका में काम करना बंद कर दिया है। अब अमेरिका में लोग इस शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। महीनों की कानूनी लड़ाई के बाद 17 जनवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए TikTok पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून को मंजूरी दी थी। एपल Hub ने बताया कि अमेरिकी एप स्टोर से Tiktok एप को रिमूव किया जा चुका है।

भारत में टिकटॉक को 29 जून 2020 को बैन कर दिया गया था। यह बैन, देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा को खतरा माने जाने के कारण लगाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में TikTok यूजर्स को एप खोलने पर ये मैसेज दिखाई दे रहा है – ‘अमेरिका में TikTok पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून लागू किया गया है। दुर्भाग्य से, इसका मतलब है कि आप अभी TikTok का इस्तेमाल नहीं कर सकते। हम भाग्यशाली हैं कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने संकेत दिया है कि वह कार्यभार संभालने के बाद TikTok को फिर से शुरू करने के सॉल्यूशन पर हमारे साथ काम करेंगे।’

अमेरिकी अधिकारियों ने TikTok के बारे में जताई थी चिंता

अमेरिकी अधिकारियों ने TikTok के बारे में चिंता जताई थी, उनका दावा है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करता है। अधिकारियों का मानना है कि चीनी सरकार इस एप का इस्तेमाल अमेरिकियों की जासूसी करने या गुप्त रूप से लोगों की राय को प्रभावित करने के लिए कर सकती है।

FBI डॉयरेक्टर क्रिस्टोफर रे ने पिछले साल कांग्रेस को बताया था कि चीनी सरकार TikTok के सॉफ्टवेयर के माध्यम से अमेरिकियों के डिवाइस तक पहुंच सकती है। इन चिंताओं के कारण अमेरिकी कांग्रेस ने TikTok पर बैन करने वाले कानून पारित किया। राष्ट्रपति जो बिडेन ने अप्रैल 2024 में कानून पर साइन किया। इसके बाद TikTok की मूल कंपनी बाइटडांस ने कोर्ट में इस फैसले को चुनौती देने की भी कोशिश की, लेकिन उसमें वह बिफल रही। सुप्रीम कोर्ट ने 17 जनवरी को टिकटॉक की अपील को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया, जिसके बाद आज यानी 19 जनवरी से अमेरिका में टिकटॉक ने काम करना बंद किया।

90 दिनों तक TikTok को बैन से राहत दे सकते हैं ट्रंप

NBC न्यूज को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात का संकेत दिया है कि वह चीनी एप टिकटॉक को राहत दे सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान इस बात को स्पष्ट किया था कि फिलहाल उन्होंने अभी इस बारे में कोई भी फैसला नहीं किया है। वह शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म को दी गई समय सीमा को केवल अगले 90 दिनों तक बढ़ाने पर अभी विचार कर रहे हैं। अगर ट्रंप इस बारे में किसी आखिरी फैसले पर पहुंचते हैं तो वह सोमवार को इस बारे में ऐलान कर सकते हैं।

कल शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 20 जनवरी यानी कल राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। डोनाल्ड ट्रम्प शपथ ग्रहण के लिए राजधानी वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं। डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे।

दुःखद खबर : घर में लगी आग, मां समेत 3 बच्चों की जलकर मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments