लालकुआं क्षेत्र अंतर्गत नदी के तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस मामले को लेकर सीएनई ने सबसे पहले समाचार दिया था।
ज्ञात रहे कि आज शाम को नदी में अचानक उफान पर आ जाने पर पानी के बीच बने एक स्थान पर दो युवक फंस गये।
जब पुलिस को यह सूचना मिली तो तुरंत एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उल्लेखनीय है कि इस ख़बर को सीएनई ने पूरे प्रदेश में सर्वप्रथम प्रसारित किया था।
इधर एसडीएम विवेक राय ने बताया कि तीनों लोगों को खुरियाखत्ता में एक व्यक्ति के घर रोक दिया गया है। इन तीनों को कल सुबह गंतत्वय को रवाना किया जायेगा। दरअसल, यह लोग नदी के एक पार फंसे हुए थे, लेकिन इनकी जान सुरिक्षत थी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।