सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
पुलिस ने स्मैक की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है। तीनों के खिलाफ संबंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। लालकुआं पुलिस क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला रही थी।
ADVERTISEMENTS
इसी दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध् हाल में घूम रहे तीन युवकों से पूछताछ कर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 17.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में लाखों रूपए आंकी जा रही है। पकड़े गए नशा तस्करों ने अपने नाम अब्दुल समद थाना बहेड़ी, दीपक हल्द्वानी और नितेश ब्रजवासी लालकुआं का बताया। टीम में एसआई मनोज यादव, कां. घनश्याम, जितेंद्र कुमार, चंदन सिंह शामिल थे।
- प्रतियोगिताओं में प्रियांशु, दीपा, माही, रूचि ने मारी बाजी
- कांग्रेस ने फूंका पुतला, जिला निर्वाचन कार्यालय घेरा
- एसएसजे परिसर में गूंजे छात्र हितों के नारे, प्रत्याशियों ने मांगे वोट
- धौलछीना : स्कूटी से मिली 72 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब, आरोपी गिरफ्तार
- नैनीपुल में शिक्षक पर बंदर का हमला, पीठ पर काटा
ADVERTISEMENTS

