HomeUttarakhandAlmoraस्वच्छता अभियान की अलख जगा रही कल्पना कृति जन जागृति महिला समिति,...

स्वच्छता अभियान की अलख जगा रही कल्पना कृति जन जागृति महिला समिति, तीन टीमों ने यहां चलाया वृहद स्वच्छता अभियान…..

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कल्पना कृति जन जागृति महिला समिति अल्मोड़ा के तत्वाधान एवं संस्था के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट के नेतृत्व में आज रविवार को स्वच्छता अभियान को संचालित करने के लिए तीन दलों का गठन किया गया। जिनके द्वारा ढूंगाधारा व पूर्वी पोखरखाली के मुख्य संपर्क मार्गों, नालों आदि की विस्तृत सफाई की गई। दल में शामिल सदस्यों ने एकजुट होकर झाड़ियों, मलुवे आदि को साफ करके गंदगी नष्ट की और एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाया। कमल बिष्ट ने बताया कि प्रथम टीम का नेतृत्व वंदना सिंह ने किया, जिसमें अखिलेश सिंह, दिव्या, लक्ष्मी, उमा पूना, भुवन चंद्र त्रिपाठी, राधा रावत, कविता मेहता शामिल थे। द्वितीय टीम का नेतृत्व ज्योति सतवाल ने किया, जिसमें कमल कुमार, अनीता नेगी, नीमा नगरकोटी, मंजू बिष्ट शामिल रहे। मंजू बिष्ट के नेतृत्व में गठित तृतीय टीम में उमा पूना, भगवती त्रिपाठी, रेखा भट्ट, भाष्कर बहुगुणा शामिल रहे। इस स्वच्छता अभियान में मानस ​पब्लिक स्कूल के शिक्षक—शिक्षिकाओं ने भी अपना योगदान दिया। अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने बताया कि शीघ्र ही समिति द्वारा नशा उन्मूलन पर भी विशेष कार्य किये जायेंगे। संयोजक ज्योति सतवाल ने सभी से इस अभियान में सहयोग की अपील की। अभियान में कमल कुमार बिष्ट, वंदना सिंह, मंजू बिष्ट, ज्योति सतवाल, भगवती त्रिपाठी, नीमा नगरकोटी, पूजा टम्टा, कविता मेहता, दिव्या लक्ष्मी, उमा पूना, अनीता नेगी, अखिलेश सिंह, भाष्कर बहुगुणा, रेखा भट्ट, भुवन चंद्र त्रिपाठी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments