HomeUttarakhandNainitalकिच्छा न्यूज़ : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री...

किच्छा न्यूज़ : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री का किच्छा पहुंचने जोरदार स्वागत

किच्छा। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का किच्छा पहुंचने पर तमाम गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया। नगर के बाईपास स्थित युवा समाजसेवी ठाकुर विवेक देव सिंह के प्रतिष्ठान शक्ति धर्मकांटे पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा समाजसेवी विवेक दीप सिंह के नेतृत्व में तमाम गणमान्य लोगों ने प्रदेश संगठन मंत्री का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत कर मनोनयन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे और अधिक से अधिक सदस्यों को संगठन से जोड़कर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाते हुए समाज को जागरूक करने का काम किया जाएगा।

इस मौके पर संदीप तिवारी, शुभम तिवारी, आलम वीर सिंह, शेर बहादुर सिंह, कृष्ण देव सिंह, अजय विक्रम सिंह, रितेश सिंह, अमित कुमार, विकास गंगवार, रमन ठाकुर, कान्हा, ऋषभ सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सोनू सिंह, देवेंद्र मिश्रा, सर्वजीत सिंह व मुख्तियार सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments