HomeAccidentऋषिकेश ब्रेकिंग : मैरिज सेलेब्रेट करने आए ऋषिकेश पहुंचे दोस्त,वापसी में हुआ...

ऋषिकेश ब्रेकिंग : मैरिज सेलेब्रेट करने आए ऋषिकेश पहुंचे दोस्त,वापसी में हुआ हादसा और दूल्हे समेत तीन की हो गई मौत

ऋषिकेश। हरिद्वार से ऋषिकेश घूमने आए पांच दोस्तो से भरी आई 20 वापसी में श्यामपुर बाईपास के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक और आगे बैठे युवक को तो मामूली चोटें आई हैं जबकि पीछे बैठे तीन युवकों की मौत हो गई। घायलों को ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है, जबकि तीनों शवों को एम्स में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पांचों युवक रुड़की के रहने वाले थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार से कार में ऋषिकेश घूमने आए पांच दोस्तों की कार वापसी श्यामपुर बाइपास मार्ग एक खंभे से टकराते हुए पेड़ से जा भिड़ी। कार में फ्रंट सीट पर सेफ्टी बैलून खुलने के कारण चालक और उसके बगल में बैठे युवक को मामूली चोट आई।

ऋषिकेश कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह मनसा देवी के पास एक्सीडेंट की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। कार एक खंभे से टकराकर नजदीक ही खड़े पेड़ से जा टकराई थी। गाड़ी काफी तेज स्पीड में थी। आइ 20 में पांच लोग सवार थे। जिनमें से तीन की हालत बहुत गंभीर थी। आगे बैठे दो लोगों को हल्की चोटें आई थी। जिनको 108 की मदद से ऋषिकेश सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया गया। खंभे और पेड़ से टकराने से पहले कार सड़क के किनारे खड़ी एक्टिवा से भी टकराई। अगल में एक झोपड़ी के बाहर भी कार की वजह से नुकसान हुआ।

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि इस दुर्घटना में कार की पिछली सीट पर बैठे गणेशपुर रुड़की निवासी अमित निवासी 25 वर्षीय अमित,सीबीआरआई रुड़की निवासी 30 वर्षीय अवधेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोहनपुरा रुड़की निवासी 24 वर्षीय सोनू की भी बाद में मौत हो गई। दुर्घटना में कार चला रहे 429 गली नंबर 10 रामनगर रुड़की निवासी 32 वर्षीय रमेश सिंह और सीबीआरआई कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय प्रशांत कुमार को हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस के मुताबिक, घायल रमेश अमूल कंपनी रुड़की में काम करता है, जबकि अन्य चार युवक सीबीआरआई रुड़की में प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। कार चालक पुलिस को बताया कि उनके मित्र अवधेश पटेल की बीती एक दिसंबर को शादी हुई थी। जिसके बाद सभी दोस्त सोमवार की शाम घूमने और शादी की खुशी में सह भोज के लिए हरिद्वार आए। हरिद्वार घूमने के बाद यह सभी लोग ऋषिकेश आ गए। ऋषिकेश बीटीसी बस स्टैंड पर इन्होंने चाय पी। इसके बाद यह सभी नटराज चौक से होते हुए वापस हरिद्वार लौट रहे थे। अमित ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक के कारण हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments