ब्रेकिंग न्यूज: दून, नैनीताल और उत्तरकाशी जिलों में मिले तीन नए कोरोना पाजिटिव, कुल संख्या हुई 96

0


देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें एक देहरादून का है जबकि एक—एक नैनीताल और उत्तरकाशी जनपद का है। देहरादून में एम्स ऋषिकेश की वायरोलाजी लैब में कोरोना पाजिटिव पाया गया व्यक्ति देहरादून का रहने वाला है और यह 35 वर्षीय मुंबई से यात्रा करके देहरादून पहुंचा है। इधर नैनीताल में पाजिटिव पाई गई बीस वर्षीय लड़की नई दिल्ली से यहां पहुंची है। उसका कोरोना टेस्ट एसटीएच की वायरोलाजी लैब में पाजिटिव पाया गया। उत्तरकाशी में पाजिटिव पाया गया 23 वर्षीय गुरुग्राम ये यहां पहुंचा है। उसका सैंपल भी एम्स ऋषिकेश की लैब में पाजिटिव पाया गया। इस तरह प्रदेश में कोरोना पाजिटिव केसों का आंकड़ा 96 हो गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS