BageshwarBreaking NewsUttarakhand

बागेश्वर जिले मेंं तीन चुनाव मैदान से पीछे खिसके


अब जिले में 14 प्रत्याशी आजमाएंगे चुनावी भाग्य
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले की दो विधानसभाओं में अब 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। सोमवार को कपकोट विधानसभा में दो तथा बागेश्वर से एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है।
मालूम हो कि 21 जनवरी से 28 जनवरी तक जिले की बागेश्वर व कपकोट विधानसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया चली। दोनों ही विधानसभा में 20 लोगों ने नामांकन कराया। इसमें दस कपकोट और दस बागेश्वर में हुए। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें बागेश्वर में उक्रांद प्रत्याशी व कपकोट में दो निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द हो गया था। सोमवार को नाम वापसी का दिन रखा गया गया था। तीन बजे तक कपकोट से चंदन सिंह ऐठानी (निर्दलीय), चंद्र शेखर सिंह (आप-बी) तथा बागेश्वर से प्रकाश चंद्र (जय महाभारत पार्टी) ने अपना नाम वापस ले लिया।

अब कपकोट से भाजपा के सुरेश गड़िया, कांग्रेस के ललित फर्स्वाण, आप पार्टी के भूपेश उपाध्याय, सपा के हरी राम शास्त्री, बसपा के हरगोविंद जोशी तथा निर्दलीय राजेंद्र सिंह चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसी तरह बागेश्वर सीट पर भाजपा के चंदन राम दास, कांग्रेस के रंजीत दास, आप के बसंत कुमार, सपा की लक्ष्मी देवी, बसपा के ओमप्रकाश टम्टा, भारतीय चैतन्य पार्टी के दिनेश राम के अलावा निर्दलीय बालकृष्ण, भैरवनाथ टम्टा चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद चुनाव का मैदान सज गया है। प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। बागेश्वर के आरओ हरगिरी ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन कर दिया गया है। सभी प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती