HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : तीन दिवसीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 07 नवंबर से

अल्मोड़ा : तीन दिवसीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 07 नवंबर से

ADVERTISEMENTS

⏩ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के चयन हेतु अल्मोड़ा टेबल टेनिस एकेडमी (Table Tennis Academy) में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 07 से 09 नवम्बर तक होगा।

आयोजक सचिव हरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बालक एवं बालिका वर्ग में अल्मोड़ा जिले की टेबल टेनिस टीम का चयन किया जाना है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ टेबल टेनिस एकेडमी अल्मोड़ा में शाम 04 बजे से होगा। रिर्पोटिंग समय 2:30 से 3:00 बजे तक है, जिसमें अंडर-11 बालक/बालिका, अंडर-13 बालक/बालिका, अंडर-15 बालक/बालिका तथा अंडर-19 बालक/बालिका एवं पुरुष/महिला प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित प्रतियोगी उत्तराखंड राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7579232399 से संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments