HomeBreaking Newsएम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटों में तीन कोरोना मरीजों की मौत

एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटों में तीन कोरोना मरीजों की मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित 3 कोरोना पॉजिटिव रोगियों की मौत हो गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि दानीपुर, विकासनगर देहरादून निवासी 18 वर्षीया युवती जो कि हाईपरटेंशन, मिर्गी और किडनी रोग से ग्रसित थी व हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट से रेफर होकर 18 अगस्त को एम्स रेफर की गई थी। साथ ही उसकी पूर्व में सर्जरी हो चुकी है। उक्त मरीज की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड आईसीयू में रखा गया था, जहां बीते बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरा मामला हरिद्वार निवासी 45 वर्षीय पुरुष जो कि हाईपरटेंशन से ग्रसित था व पिछले दो दिनों दस्त, बुखार, उल्टी व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर 18 अगस्त को मेरठ अस्पताल, हरिद्वार से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था, जो कि लावारिस पेसेंट था। कोविड सैंपल पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड वार्ड आईसीयू में रखा गया था। उक्त व्यक्ति की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

तीसरा मामला मेहूंवाला माफी, शिमला बाईपास रोड देहरादून निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति जो कि किडनी रोग से ग्रसित था, उसे पिछले सात दिनों में सांस लेने में तकलीफ व बुखार की शिकायत पर बीती 15 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। जिसकी सैंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी, उक्त व्यक्ति का कोविड आईसीयू में उपचार चल रहा था, जहां बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments