HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : भवाली एयर फोर्स स्टेशन के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने...

नैनीताल : भवाली एयर फोर्स स्टेशन के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने वाले तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। भवाली पुलिस बीते 12 जून को भवाली एयर फोर्स स्टेशन के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने वाले तीन आरोपियों को ड्रोन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा की दृष्टि यहां एयर फोर्स स्टेशन के तीन किलोमीटर के दायरे में ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने ड्रोन उड़ाने की बात कबूल की है पुलिस ने मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

भवाली एयर फोर्स स्टेशन के करीब ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक विगत 12 जून को एयर फोर्स स्टेशन भवाली के सिक्योरिटी ऑफिसर स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत डांगर ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भवाली एयरफोर्स स्टेशन के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की तहरीर पुलिस को दी थी। जिसपर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 188, 287, 747 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

रक्षा संस्थान एयर फोर्स की सुरक्षा को देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार तथा प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के निर्देशन में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्यामखेत भवाली एग्जॉल्टर सोसाइटी से तीन व्यक्तियों पुष्पेंद्र सिंह निवासी बुलंदशहर, मोहम्मद ताहिर निवासी गाजियाबाद और मोहम्मद ओसामा निवासी बिजनौर को दो ड्रोन मय उड़ाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपितों ने पूछताछ में ड्रोन उड़ाने की बात कबूल कर ली है।

प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि, पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह फ्लैटों की बिक्री और प्रॉपर्टी सेलिंग का कार्य करते हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर अपार्टमेंट की फुटेज डाल कर बेचते हैं। एयर फोर्स के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाया जाना प्रतिबंधित होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्होंने यह भी स्वीकारा है कि अगस्त माह में भी उन्होंने इसी तरह ड्रोन उड़ा कर फ्लैटों की वीडियोग्राफी की थी।

तहरीर में कहा गया कि एयरफोर्स स्टेशन ‘नो ड्रोन जोन’ है, इसके बावजूद इसके ऊपर और आसपास के क्षेत्र में एक ड्रोन उड़ता देखा गया। ऐसे में स्टेशन के महत्वपूर्ण उपकरणों की जानकारी लीक हो सकती है। इस पर पुलिस ने देश की सुरक्षा से जुड़े होने की गंभीरता को देखते हुए कर जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी में अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले 400 युवाओं पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments