HomeCrimeसुयालबाड़ी न्यूज : चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह बिष्ट ने नियमों व सुरक्षा...

सुयालबाड़ी न्यूज : चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह बिष्ट ने नियमों व सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों की ली ख़बर, तबातोड़ हुए चालान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

चौकी इंचार्ज क्वारब दिलीप सिंह बिष्ट ने कोरोना की गाइड लाइन्स का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए 29 चालान किये और जुर्माना 5800 रूपया वसूल किया। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर 11 लोगों का चालान कर 5500 रूपया वसूला। चौकी इंजार्च द्वारा मुख्य रूप से बिना मॉस्क घूमने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने वालों की ख़बर ली। आम जनता से कोविड—19 के खतरे को देखते हुए सावधान रहने व आवश्यक दिशा—निर्देशों का अनुपालन करने का आग्रह किया। साथ ही वाहन चालकों को निर्देश दिए कि सुरक्षित यातायात के लिए जरूरी है कि वह सीट बैल्ट अनिवार्य रूप से पहनें। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों से हेल्मेट अनिवार्य रूप से पहनने को कहा। चैकिंग अभियान में उनके साथ कांस्टेबल आनंद राणा, देश दीपक धौनी, नंदन सिंह भाकुनी, जीवन नाथ गोस्वामी शामिल था। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर यातायात व कोविड सुरक्षा नियमों का अनुपालन नही किया गया तो उन्हें आगे भी सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments