HomeBreaking Newsहिदायत : नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों की खैर नहीं,...

हिदायत : नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों की खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

खैरना चौकी पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रभावी पहल की है। इस हेतु जहां नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

आज सोमवार को चौकी प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

कार्यरत महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस ऐप व गौरा शक्ति ऐप के संबंध में भी जागरूक किया गया।

खैरना चौकी पुलिस ने इस दौरान एमवी एक्ट के अंतर्गत 07 चालान कर दो हजार रूपये शुल्क वसूला गया। जिसमें एक चालान बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस हुए। साथ ही नो पार्किंग में तीन चालान कोर्ट के किए गए। जिसमें एक वाहन सीज किया गया और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया गया।

04 चालान सार्वजनिक स्थान में शराब पीने हंगामा करने पर अंतर्गत धारा 81 पुलिस एक्ट में कर संयोजन हजार रूपये शुल्क वसूल किया गया। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं व जाम की समस्या के निराकरण हेतु सघन चेकिंग अभियान जारी है।

नो पार्किंग में वाहन खड़ा कर छोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस एक्ट के संबंध में क्षेत्रवासियों को व संस्थानों में कार्यरत महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस ऐप व गौरा शक्ति ऐप के संबंध में भी जागरूक किया गया।

शराब पीकर हंगामा करने वालों की पुलिस ले रही खबर।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments