HomeUttarakhandAlmoraरोजगार मेलाः यह कंपनी 25 अगस्त को अल्मोड़ा में इन पदों के...

रोजगार मेलाः यह कंपनी 25 अगस्त को अल्मोड़ा में इन पदों के लिए करेगी चयन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सहायक सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि पुखराज हैल्थ केयर लिमिटेड, रुद्रपुर द्वारा 25 अगस्त, 2022 को प्रातः 11 बजे से आकाशवाणी के करीब स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अर्ह अभ्यर्थी रोजगार मेले में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों एवं 02 पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते हैं, इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि वेलनेस एडवाईजर (मार्केंटिग) के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जायेगा। इसके लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास के लिए वेतनमान 8500-14500 रुपये हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा चयनित अभ्यर्थियों को हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग के दिशा-निर्देशों का पालन करने वालों को ही रोजगार मेले में प्रवेश अनुमन्य होगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के लिए अभ्यर्थी अपना पंजीकरण www.ncs.gov.in में कर सकते है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments