HomeUncategorizedभूल भुलैया 2 में नजर आयेंगी ये बॉलीवुड अभिनेत्री

भूल भुलैया 2 में नजर आयेंगी ये बॉलीवुड अभिनेत्री

ADVERTISEMENTS

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन फिल्म भूल भुलैया 2 में काम करती नजर आयेंगी। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी, कार्तिक आर्यन ,कियारा आडवाणी और तब्बू को लेकर फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल भूल भुलैया 2 बना रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में विद्या बालन भी नजर आयेंगी। विद्या ने फिल्म ‘भूल भुलैया’ में मोंजुलिका का किरदार निभाया था जो उनका सबसे पसंदीदा किरदार है। विद्या ‘भूल भुलैया-2’ में भी मोंजुलिका के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।

‘भूल भुलैया-2’ 2007 में आई भूल भुलैया का सिक्वेल है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आएंगी। विद्या फिर से आमी जे तोमर पर नाचती हुई दिखाई देंगी या फिर फिल्म के क्लामैक्स में नजर आएंगी। याद दिला दें कि भूल भुलैया में अक्षय कुमार और विद्या बालन ने गजब का रोल किया था। यह फिल्म सुपर हिट रही थी। खास तौर पर एक भूतिया करेक्टर ‘मोंजुलिका’ को फिल्म में खूब पसंद किया गया था। जिसका किरदान विद्या बालन ने निभाया था। अक्षय कुमार ने जबरदस्त कमेडी के भी लोग इस फिल्म से उनके फैन हो गये थे। उम्मीद की जा रही है कि अब मोंजुलिका को दुबारा देखने के लिए दर्शकों की भीड़ भूल भुलैया पार्ट 2 देखने के लिए सिनेमाहाल में फिल्म रिलीज होने के बाद ही टूट पड़ेगी और यह फिल्म भी बाक्स आफिस में जबरदस्त हिट साबित होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments