HomeBreaking Newsहल्द्वानी : ससुराल गए थे, मकान का ताला तोड़ चोरों ने लगा...

हल्द्वानी : ससुराल गए थे, मकान का ताला तोड़ चोरों ने लगा दी सेंध

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी में चोरों ने एक बंद मकान में धावा बोल दिया। पहले मकान का ताला तोड़ा। फिर पूरा घर खंगाल डाला। घर पर रखे कीमती सामान, नगदी, ज्वेलरी सब साफ हो गया। भवन स्वामी के परिवार सहित ससुराल जाने के चलते मकान पर कोई नहीं था। जिसका अज्ञात चोरों ने लाभ उठाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग में कार्यरत जगदीश जोशी के घर पर चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि उनका निवास गौजाजाली दक्षिण अर्जुनपुर में है। गत दिवस वह परिवार संग अपने कमोला स्थित ससुराल गए थे। इस बीच सुबह करीब 06 बजे उनके बड़े भाई का फोन आया। जिसमें उन्होंने चोरी की घटना के बारे में बताया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जगदीश जोशी ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पहुंचे तो प्रवेश गेट और दरवाजा टूटा हुआ पाया। भीतर जाकर देखा तो अलमारी के ताले टूटे मिले। सामान भी बिखरा हुआ था।

उन्होंने बताया कि लॉकर से 03 सोने की अंगूठी, कान के झुमके, मंगलसूत्र, चेन सहित दो चेन, चेन पट्टी, चांदी का सामान, विदेशी घड़ी, महंगे कपड़े सहित 40 हजार रुपये चोरी चले गए हैं।

सीसीटीवी में देर रात दिखाई दिए 02 संदिग्ध

इधर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंच जांच की। सीसीटीवी छानबीन में रात 02 बजे दो संदिग्ध घर के आसपास दिखाई दिए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि जल्द चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।

शादी में आई महिला के जेवरात चोरी, सगे-संबंधियों पर ही शक, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments