HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : घर में घुसा चोर, किरायेदार ने इतना पीटा कि...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : घर में घुसा चोर, किरायेदार ने इतना पीटा कि हो गई मौत

ADVERTISEMENTS

✒️ महज 19 साल का है हत्यारोपी

✒️ पुलिस ने महज 08 घंटे में किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में दाखिल हुए शख्स की एक युवक द्वारा इतनी पिटाई कर दी गई कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महज 08 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। जिसका दावा है कि मृतक उसके किराए के आवास में चोरी की नियत से दाखिल हुआ था। जिसके बाद मकान मालिक ने इसे पकड़ा और आवेश में आकर उसने इस अज्ञात चोर को ज्यादा ही पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना का विवरण –

उल्लेखनीय है कि गत दिवस रविवार 29 जनवरी, 2023 को मुखानी लाल डांट रोड के पास एक लावारिस शव मिला था। थाना मुखानी पुलिस को एमडीटी के माध्यम से इसकी सूचना सूचना मिली थी। मृतक के शरीर पर चूंकि चोट के निशान थे अएतव सतर्कता बरती गई। जिसके बाद एसएसपी पंकज भट्ट ने अधीनस्थों को तत्काल टीम गठित करने के आदेश दिए। घटना के त्वरित अनावरण हेतु हरबन्स सिंह (एसपी सिटी हल्द्वानी) तथा भूपेंद्र सिंह (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी) के पर्यवेक्षण में रमेश बोरा (थानाध्यक्ष मुखानी) व नंदन सिंह रावत (थानाध्यक्ष कालाढूंगी) के नेतृत्व में पुलस टीम गठित हुई।

पुलिस ने प्रारम्भ की ढूंढ-खोज

उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह मय टीम मौके पर पहुंचे तथा अज्ञात शव को कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से मृत्यु का सही कारण जानने हेतु मोर्चरी हल्द्वानी भेजा गया। एसआई सोमेन्द्र सिंह द्वारा डीसीआरबी तथा आस-पास के संभावित क्षेत्रों से पता किया गया। पर उक्त व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नही हो पाई। जिसके बाद थाना मुखानी पुलिस टीम, थाना कालाढूंगी टीम तथा कांस्टैबल इसरार नबी की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। दुकानदारों घटना-स्थल के आस-पास मौजूद लोगों के बयान तथा मुखबिर की सूचना एवं विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर सीसीटीवी फुटेज का भली-भांति अवलोकन किया गया। जिनकी मदद से 08 घण्टे के अंदर ही घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी की गिरफ्तारी कर ली गई।

महज 19 साल का है हत्यारोपी दिनेश

हत्यारोपी दिनेश मौर्य पुत्र महिपाल मौर्य की आयु महज 19 साल है। वह सीबीगंज जिला बरेली बरेली, उप्र का मूल निवासी है। जबकि वह हाल निवासी प्रतापपुरम कालोनी, लालडांट रोड, मुखानी, नैनीताल का है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यह अज्ञात व्यक्ति उसके कमरे में चोरी करने की नियत से सुबह करीब 4:45 बजे कमरे का ताला तोड़ कर दाखिल हो रहा था। जिसको उसके मकान मालिक ने मौके पर ही पकड़ लिया था। दिनेश ने कहा कि उसने आवेश में आकर इसको बहुत अधिक पीट दिया।
इसके बाद यह व्यक्ति यहां से जाकर आकाश एनक्लेव के सामने खाली प्लॉट में लेट गया था। ज्यादा चोट लगने के कारण प्लॉट में संभवतः ठंड लगने से इसकी मृत्यु हो गई।

आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह प्रतापपुरम कालोनी लाल डॉट रोड में किराये के मकान में निवास कर रहा है। मृतक की शिनाख्त हेतु समाचार पत्रों, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 304 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल –

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी रमेश सिंह बोहरा, थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री नंदन सिंह रावत, उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह थाना मुखानी, कांस्टेबल इसरार नबी, रणवीर सिंह थाना मुखानी, एहसान अली थाना मुखानी व कांस्टेबल धीरज सुगणा थाना मुखानी शामिल रहे।

उत्तराखंड पुलिस : इन उप निरीक्षकों की हुई निरीक्षकों के पद पर पदोन्नति, हुआ स्वागत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments