HomeUttarakhandNainitalआज रात हल्द्वानी के इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

आज रात हल्द्वानी के इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

Haldwani | हल्द्वानी शहर के लोगों को शुक्रवार को दिन के साथ अब रात में भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार रातभर केडी चौहरा बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में कटौती की जाएगी। केडी चौराहा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में ऊर्जा निगम लाइन के रखरखाव के नाम पर पिछले एक सप्ताह से कटौती कर रहा है। अब विभाग से जारी रोस्टर के अनुसार शुक्रवार को सड़क से पेड़ हटाए जाने के कारण रात आठ बजे से शनिवार सुबह चार बजे तक आपूर्ति बंद की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ऐसे में रामपुर रोड, बरेली रोड, आजाद नगर, गांधी नगर और बाजार फीडर से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ईई प्रदीप कुमार के अनुसार वन विभाग सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ हटाने का काम करने जा रहा है। रातभर काम किए जाने से बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। इसकी पूर्व सूचना लोगों को दी गई है।

हल्द्वानी : ज्योलीकोट के पास हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments