HomeBreaking Newsव्यापार मंडल के निष्क्रिय पदाधिकारियों में होगा फेरबदल, प्रदेश कार्य समिति की...

व्यापार मंडल के निष्क्रिय पदाधिकारियों में होगा फेरबदल, प्रदेश कार्य समिति की बैठक

ADVERTISEMENTS

Hukam Singh Kunwar says Governments did not help the traders

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

Meeting of Devbhoomi Udyog Vyapar Mandal State Working Committee

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्य समिति की बैठक में व्यापारी हित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श हुआ। इस मौके पर सरकार पर कोरोना काल में व्यापारियों की कोई मदद नहीं करने का आरोप लगाया गया। यह भी तय हुआ कि संगठन की निष्क्रिय इकाइयों व पदाधिकारियों में शीघ्र फेर बदल किया जाएगा।

गोलापार के एक निजी वेंकट हाल में हुई बैठक में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि कोरोना काल से व्यापारियों का कारोबार में खासा असर पड़ा है। कई कारोबारी अभी भी संभल नहीं पा रहे हैं। बाबजूद इसके सरकारों ने व्यापारियों की कोई मदद नही की, जबकि व्यापारियों ने हमेशा सरकारों को सहयोग किया। उन्होंने कहा की संगठन की निष्क्रिय इकाइयों व पदाधिकारियों मैं शीघ्र फेर बदल किया जाएगा।

अल्मोड़ा इकाई के अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा सेंपलिग के नाम पर जगह—जगह व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है, जबकि गेटों से माल धड़ल्ले से जा रहा है। गांव—देहात के दुकानदार, जो माल उनको सप्लाय हो रहा है उसी को बेचते हैं।

संरक्षक ऐनबी गुणवंत ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम संयोजक मुकेश बेलवाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने हमेशा व्यापारी हित मैं काम किया है और आगे भी करेंगे। आफताब हुसैन, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, हेम भट्ट, जगमोहन चिलवाल ने भी कहा कि संगठन लगातार प्रगति कर रहा है। चोरगलिया अध्यक्ष दीप चंद्र थुवाल, कोटाबाग अध्यक्ष विनोद बधानी, गोलापार अध्यक्ष पंकज कुमार, बैल पड़ाव अध्यक्ष अनिल बधानी, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, यातायात नगर अध्यक्ष राजकुमार नेगी, हल्द्वानी ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष जलाल, जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल, युवा मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता ने भी विचार रखे।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल व संचालन प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानीने की। बैठक में शंकर जोशी, रेवाधर बृज वासी, आशा शुक्ला, शशि वर्मा, राकेश अग्रवाल, कुमायूं प्रवक्ता हरजीत चड्ढा, काजल खत्री, शम्भू दत्त, कवि दयाल, जगजीत सिंह चड्ढा, जाकिर सिद्दकी, हिमांशु मेर, अजय सिजवाली, पूरन सिंह पूना, अनिल नेगी, दिग्विजय सिंह, भुवन दानी, सुमित जोशी, राजेंद्र अधिकारी, संजय प्रगाई, अंकित गुप्ता, सुशील भट्ट, मुकेश दुर्गा पाल, दया किशन शर्मा, प्रीतम जीना, बीना कुंवर, रेनू केसरवानी, मनोरमा बिष्ट, बसंत सनवाल, अल्का साह, विकल बावड़ी, विजय गुप्ता, भूपेश बिष्ट, निखिल सुनाल आदि तमाम व्यापारीगण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments