HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : 'बंदर भगाओ खेती बचाओ' अभियान की गरुड़ में होगी विशाल...

बागेश्वर : ‘बंदर भगाओ खेती बचाओ’ अभियान की गरुड़ में होगी विशाल रैली

ADVERTISEMENTS

👉 वन विभाग व शासन-प्रशासन को जगाएंगे किसान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | बंदर भगाओ खेती बचाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता डीके जोशी ने कहा कि आगामी 10 फरवरी को गरुड़ के भकुनखोला मैदान विशाल रैली आयोजित होगी। जिसमें जिले भर के किसानों को आमंत्रित किया गया है। यहां से वन विभाग और शासन-प्रशासन को चेताने का काम किया जाएगा। यदि बंदरों का आतंक कम नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान जोशी ने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम विश्राम गृह पर वार्ता थी। टीआरसी के प्रबंधक ने उन्हें नहीं करने दी। वह नुक्कड़ वार्ता कर रहे हैं। कहा कि पहले एलआइयू को सूचना दें। ऐसा नहीं होने पर जिला प्रशासन से लंबा पत्र आता है। उन्होंने कहा कि वह कानून के जानकार हैं। समस्याओं के लिए आंदोलित हैं। 15 जनवरी से आंदोलन का बिगुल फूंका है। गांव से लेकर पूरे जिले में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

बंदरों से महिला, बच्चे, बुजुर्ग सभी परेशान हैं। किसानों की खेती चौपट हो गई है। वह खेती नहीं कर पा रहे हैं। काम के लिए महानगरों की धूल फांक रहे हैं। गांवों से पलायन हो रहा है। जिसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने शासन-प्रशासन पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इस दौरान हरीश जोशी, रविशंकर बिष्ट, किशन कत्यूरी,आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments