HomeAccidentजागेश्वर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार शेरनाला में में पलटी,...

जागेश्वर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार शेरनाला में में पलटी, 10 यात्री थे सवार

ADVERTISEMENTS

देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलस टीम ने जान पर खेल बचाई 10 जिंदगियां

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। जागेश्वर से लौट रहे उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की स्कार्पियो चोरगलिया क्षेत्र अंतर्गत शेरनाला में अचानक आए पानी के तेज बहाव में फंस कर पलट गई। जिसके बाद यात्रियों में चीख—पुकार मच गई। इस बीच सूचना मिलने पर थाना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने अपनी जान पर खेल रेस्क्यू अभियान चलाया और पानी के तेज बहाव में फंसे सभी 10 लोगों को सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को पीलभीत, उत्तर प्रदेश से 10 यात्री स्कार्पियो वाहन संख्या UK18 F 2000 से अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम गए। वहां से लौटने में उन्हें काफी देर हो गई। रात करीब 12 बजे चोरगलिया जंगल क्षेत्र में पहुंचे तो नाले पर हल्का पानी बह रहा था। जैसे ही वाहन ने नाला पार करने का प्रयास किया, अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और उनका वाहन बहकर पलट गया।

इस बीच सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। त्वरित कार्यवाही और सूझबूझ के चलते सभी 10 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इस दौरान कार सवार अमन कश्यप, चालक राहुल कश्यप, टीटू दिवाकर, मनीष लोधी, रमेश चन्द्र, चन्द्र सैन, अंकित कटियार, करन लोधी, रोहित कश्यप और अभिमन्यु का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। यह सभी व्यक्ति पीलभीत, उत्तर प्रदेश के ​निवासी हैं। इन सभी लोगों ने उन्हें एक नया जीवन देने पर पुलिस का आभार जताया है।

रेस्क्यू टीम उमें थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, कांस्टेबल अकुंश चन्याल, मो. नाजिर, चालक दिनेश लाल व दिनेश सिंह शामिल थे। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस टीम की तत्परता, साहस एवं समर्पण भावना की सराहना की गई है।

कार शेरनाला में में पलटी, See Video –

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments