HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: फिर आंदोलन पर उतरी सर्वदलीय संघर्ष समिति, जिला विकास प्राधिकरण...

Almora News: फिर आंदोलन पर उतरी सर्वदलीय संघर्ष समिति, जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की पुरजोर वकालत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर तय कार्यक्रमानुसार सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने आज से फिर आन्दोलन शुरू कर दिया। समिति ने आज गांधी पार्क में धरना दिया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। वहीं जबर्दस्त नारेबाजी कर सरकार के जिला प्राधिकरण के फरमान का विरोध किया और इसके लिए सरकार की आलोचना की।

समिति के संयोजक एवं नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्य काफी संख्या में चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में जुटे और नारेबाजी के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के जिला विकास प्राधिकरण लागू करने के फरमान को तुगलकी फरमान करार दिया और आंदोलन के बावजूद सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण स्थगन से जनता में पहले से ज्यादा भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राधिकरण स्थगन की बात करके केवल जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। प्राधिकरण के कारण जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना कर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट मांग की है कि इस काले कानून को अविलम्ब वापस लेकर भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित समस्त अधिकार नगरपालिकाओं को वापस देने चाहिए।

कल बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से पूर्वाह्न 11:30 बजे मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है। सभी सदस्यों से कलेक्ट्रेट पहुंचने की अपील भी की गई। धरना व सभा में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के पीसी तिवारी, उलोवा के पूरन चंद्र तिवारी, समिति प्रवक्ता राजीव कर्नाटक व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, दीपांशु पान्डेय, कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय, आनन्दी वर्मा, किशनलाल, प्रताप सिंह सत्याल, चन्द्रमणि भट्ट, नारायण बिष्ट, ललित मोहन पन्त, हेम तिवारी, तारा चन्द्र जोशी, गोपा नयाल, पारितोष जोशी, दीप तिवारी, राजू गिरी, पूरन तिवारी, लक्ष्मण ऐठानी, भारतरत्न पान्डे, संगम पान्डे, संजय दुर्गापाल, नवीन गुणवन्त, हर्ष कनवाल, ललित मोहन जोशी, महेश लाल वर्मा, अख्तर हुसैन, राबिन भण्डारी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments