HomeCrimeमहज तीन घंटे में चोरी की वारदात का खुलासा, 03 गिरफ्तार

महज तीन घंटे में चोरी की वारदात का खुलासा, 03 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर नैनीताल। चोरी के एक मामले का मल्लीताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के महज तीन घंटे में खुलासा करते हुए 03 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली मल्लीताल में वादी सलमान पुत्र कल्लू निवासी दरियापुर दयालपुर हरिद्वार की तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके बडा बाजार स्थित किराये के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी 06 अदद लाईनर लाईटे (कीमत 96 हजार रुपये) चोरी किये जाने के संबंध में थाना मल्लीताल में धारा 380/457 भादवि पंजीकृत कराया था। विवेचना एएसआई शंकर राम टम्टा के सुपुर्द की गयी।

02 आरोपियों को 04 लाईटो के साथ मैट्रोपोल पार्किंग खंडहर व 01 को 02 लाईटो के साथ बारापत्थर के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

इनकी हुई गिरफ्तारी —

हरीश राम आर्या उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व. पनीराम निवासी स्टाफ हाउस सात नंबर मल्लीताल नैनीताल

संजय सिंह बिष्ट उम्र 41 वर्ष पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह बिष्ट निवासी सूखाताल मल्लीताल नैनीताल

अभिषेक गंगोला उम्र-30 वर्ष पुत्र दीवान सिंह गंगोला निवासी ग्राम महरोड़ा पोस्ट पंगूट तहसील व जिला नैनीताल

पुलिस टीम में अ.उनि. शंकर राम टम्टा, कांस्टेबल मनोज जोशी, चंद्रशेखर आर्या आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments