HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : नाबालिग युवती को भगा कर ले जाने वाला युवक...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : नाबालिग युवती को भगा कर ले जाने वाला युवक पोक्सो में गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को बहला—फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही युवती को आरोपी के घर से सकुशल बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 24 जून को लमगड़ा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के गायब होने की सूचना दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि घर से जंगल जाने के बाद से उसकी बेटी वापस नहीं आयी है। जिस पर लमगड़ा थाने में अज्ञात के विरुद्ध धारा 365 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था।
एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर नाबालिग बालिका को बरामद करने के आदेश दिए। जिसके बाद टीम गठित कर आरापी की तलाश की गई। पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। जिसके बाद गुमशुदा नाबालिग बालिका को आरोपी युवक पंकज कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र चन्दन राम निवासी ग्राम देवड़ा पोस्ट नारायण देवल अल्मोड़ा के घर से बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में पंजीकृत अभियोग में भा.द.वि. व पोक्सो अधिनियम में आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह, चौकी प्रभारी मोरनौला उनि देवेन्द्र सिंह सामंत, कांस्टेबल विजय चन्द्र, एसओजी के राजेश भट्ट और राकेश भट्ट, महिला कांस्टेबल माया देवी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments