कोसी क्षेत्र में गत 25 मई, बुधवार की दोपहर गश खाकर गधेरे में गिरे व्यक्ति ने आज दो रोज बाद उपचार के दौरान बेस अस्पताल में दम तोड़ दिया।
ज्ञातव्य हो कि बुधवार के रोज कोसी स्थित एसबीआई के पास एक डिवाइडर पर बैठे युवक मटेला निवासी रमेश सिंह 32 पुत्र गोपाल सिंह को अचानक चक्कर आ गया था। जिसके बाद वह सीधे कोसी नदी को जाने वाले एक गधेरे में जा गिरा। आस—पास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और 108 के माध्यम से बेस अस्पताल भर्ती करा दिया था।
सड़क से गधेरे में गिरने के कारण युवक के सिर पर चोट आई थी। अस्पताल में चिकत्सकों ने उसे बचाने की भरकस कोशिश की, लेकिन आज उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।