HomeCrimeHALDWANI BREAKING: पहले मित्रता निभाई, फिर प्रेम विवाह और बाद में परेशान...

HALDWANI BREAKING: पहले मित्रता निभाई, फिर प्रेम विवाह और बाद में परेशान कर युवक को जहर खाकर जान देने को मजबूर किया

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
पहले मित्रता निभाई, फिर प्रेम विवाह किया और बाद में मुकर कर अन्यत्र शादी की बात करने लगी। तत्पश्चात ऐसा परेशान किया कि युवक को जहर खाकर जान देनी पड़ी। ऐसा मामला हल्द्वानी में प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने आज आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के मुताबिक निवासी देवीधुरा चम्पावत निवासी सुंदर आर्या की जयपुर पाडली, लामाचौड़ मुखानी, हल्द्वानी (नैनीताल) निवासी एक महिला से​ मित्रता हुई। धीरे—धीरे यह मित्रता प्यार में तब्दील हो गई। फलस्वरूप महिला व सुंदर ने प्रेम विवाह कर लिया। पुलिस के अनुसार बाद में महिला कहीं अन्य जगह शादी की बात करने लगी। इससे सुंदर परेशान होने लगा। वहीं महिला के परिजन सुंदर को धमकाने लगे। परेशान होकर सुंदर ने 23 फरवरी, 2021 को महिला के घर पर जाकर जहर गटक लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने गंभीर हालत में सुंदर को बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद 3 मार्च 2021 को सुंदर के भाई जगदीश राम पुत्र राम लाल, निवासी देवीधूरा चंपावत ने थाना मुखानी में उक्त आशय की तहरीर दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया और​ विवेचना शुरू की। विवेचक ने सुसाइड नोट व मोबाइल भी बरामद किया है और आज आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में लामाचौड़ के चौकी प्रभारी महेश जोशी व महिला कांस्टेबल हेमा जोशी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments