HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : युवक ने चाकू—ब्लेड से रेत दिया अपना गला, गम्भीर

उत्तराखंड ब्रेकिंग : युवक ने चाकू—ब्लेड से रेत दिया अपना गला, गम्भीर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर

यहां एक युवक ने सरेराह तमाम लोगों की मौजूदगी में अपना गला धारधार हथियार से काट लिया। यह नजारा देख हर कोई हक्का—बक्का रह गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि सिडकुल स्थित सैलो कंपनी चौक पर युवक ने अपने गले को अचानक रेत दिया। इसके बाद वह वहीं गिर गया और तड़फने लगा। यह देख तमाशबीनों क भीड़ जमा हो गई। इस बीच सूचना​ मिलने पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस बुलवा कर उसे अस्पताल भर्ती करा दिया। मौके पर पुलिस ने एक चाकू और ब्लेड अपने कब्जे में ले लिया है।

युवक कुछ बोल नहीं पा रहा है। इशारे में उसने जो बताया उससे यही लगता है कि उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। युवक के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम में असफल होने पर उसने यह कदम उठाया। कोतवाल प्रमोद उनियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के एक साथी से पूछताछ की गई है, जिससे पता चला है कि प्रेमिका से शादी करने में असफल होने पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments