HomeBreaking NewsBig Breaking : युवती को कमरे में घसीट ले गया युवक, दुष्कर्म...

Big Breaking : युवती को कमरे में घसीट ले गया युवक, दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़

यहां एक युवती ने अपने पड़ोस में ही किराये में रहने वाले युवक पर उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने बदनियती से उसे जबरन अपने कमरे में घसीट ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। किसी तरह वह खुद को बचा कर भागने में कामयाब हो पाई। आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पिथौरागढ़ जनपद के बेरीनाग की है। यहां एक नगर क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती ने कोतवाली में शिकायत दर्ज की है। जिसमें उसने बताया है कि गत देर रात जब वह शौच के लिए निकली तो उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे दबोच लिया और जबरनद घसीटते हुए अपने कमरे में ले गया। वहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने बड़ी मुश्किल से युवक के चंगुल से खुद को छुड़ाया और भाग आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ धारा 376, 511, 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि यह युवती किराये पर रहती है और दुष्कर्म का प्रयास करने वाला भी किराये पर ही उसके पड़ोस में रहता है। कोतवाल प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी युवक सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वह बाजार में मछली बेचता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। इधर घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। हिंदूवादी संगठनों ने युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments