HomeUttarakhandAlmoraपार्टी विरोधी कार्य होने पर कार्यकर्ता को दिखाया जाएगा बाहर की रास्ता

पार्टी विरोधी कार्य होने पर कार्यकर्ता को दिखाया जाएगा बाहर की रास्ता

अल्मोड़ा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कही ये बात
कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू ने कहा कि पूरी ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा लेकिन पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं होने देंगे और जो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी पार्टी विरोधी कार्य या गलत बयानबाजी करते पाया गया, तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। श्री भोज आज कांग्रेस के नवनियुक्त जिला व नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कांग्रेस की नगर व जिला इकाईयों में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में आज होटल शिखर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। जो रात दिन मेहनत कर कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजय दिलाकर विधानसभा, लोकसभा व उच्च सदन भेजते हैं। वहीं विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान करना दायित्व है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज व नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी पूरी ईमानदारी से कार्य करेगा, तो उसका पार्टी में भरपूर सम्मान किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं होने देंगे और जो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी पार्टी विरोधी कार्य या गलत बयानबाजी करते पाया गया, तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।कार्यक्रम में नये पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments