HomeUttarakhandAlmoraठुमरगांव में अधर में लटका है पेयजल योजना का काम, पानी का...

ठुमरगांव में अधर में लटका है पेयजल योजना का काम, पानी का हाहाकार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विकासखंड भिकियासैंण अंतर्गत ग्राम सभा नोधरिया के ठुमरगांव में 1.31 लाख से अधिक की धनराशि मंजूर होने के बावजूद गांव में क्षतिग्रस्त पेयजल योजना का काम विगत एक साल से अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग व क्षेत्रीय विधायक से समस्या का निस्तारण करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि ठुमरगांव, ग्राम सभा नोधरिया में पानी की समस्या आ रही है। उनका कहना है कि ठुमरगांव में किसी भी ग्राम प्रधान ने समस्या का निस्तारण नहीं किया। पानी के वही पुराने नलों को लगा कर इतिश्री कर दी जाती है। आज तक किसी भी जन प्रतिनिधि ने समस्या का निस्तारण नहीं किया है। उन्होंने बताया कि पानी के लिए 1.31 लाख सेंसन हुआ है, लेकिन किसी को नहीं पता है कि उक्त धनराशि का क्या हुआ। शिकायतकर्ताओं में त्रिलोक सिंह रावत, हरीश रावत, शिवराज सिंह रावत, प्रताप सिंह रावत आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments