HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां महिला की अधजली लाश मिलने से हड़कंप, जांच...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां महिला की अधजली लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज वारदात की सूचना आ रही है। यहां रीठा मंडी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रेक के पास स्थित एक खंडहर से महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी और मामले की जांच की जा रही है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

बताया जा रहा है कि खंडहर में कुछ लोगों ने एक महिला की अधजली लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मलने पर लक्की बाग चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि महिला के चेहरे पर चोट के निशान हैं, उसका आधा शरीर जल चुका है और उसके दाहिने हाथ ​में विमला लिखा हुआ है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है।

पुलिस के अनुसार महिला का शव काफी विभत्स हालत में है। जांच पड़ताल में यह भी पाया गया कि महिला के बाएं हाथ पर दो बच्चों के टैटू भी बने हैं। नगर कोतवाल विद्या भूषण नेगी के अनुसार पुलिस आस—पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अग्रिम जांच जारी है और मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जायेगा।

अल्मोड़ा का 18 साल का युवक 01.14 लाख के नशे के साथ दबोचा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments